फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के सीक्वल में होगा सलमान का डबल डोज

Wed, 14 Jun 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रही 'किक' का सीक्वल बनाए जाने की तैयारियां चल रही है। 'किक 2' 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। खबर है कि 'किक 2' में सलमान डबल रोल में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


न्यूज पोर्टल डीएनए के अनुसार, फिल्म में दो तरीकों से सलमान का डबल रोल दिखाया जा सकता है। इसमें सलमान की सलमान से लड़ाई दिखाई जाएगी जिसमें उनका एक किरदार अच्छा होगा और दूसरा बुरा होगा या फिल्म में तेलुगु सीक्वल की तरह 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। ऐसे में सलमान को बाप-बेटे के किरदार में देखने को मिल सकता है।

बता दें कि इन दिनों सलमान फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनके साथ सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस जू जू लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें