'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबती जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में एंट्री करने वाले हैं। वो 'नंबर 1 यारी विद राणा' से टीवी पर डेब्यू करेंगे। राणा ने इसका टीजर रिलीज करते हुए ट्वीट किया, 'आपके पसंदीदा स्टार्स के साथ दोस्ती का जश्न मनाने आपके घर आ रहा हूं।'
ये एक चैट शो होगा जिसमें राणा फिल्मी दुनिया के अपने दोस्तों को बुलाएंगे और उनसे खुले दिल से बातें करेंगे। 'नंबर 1 यारी विद राणा' जेमिनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। फैंस उन्हें टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं और ट्विटर पर राणा को शो के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
To celebrate the greatest friendships with your favourite stars, coming to your homes, #No1Yaari with Rana @GeminiTV @McDowellsNo1 #VIU pic.twitter.com/ySMSyH993E
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) June 14, 2017
बता दें कि फिलहाल राणा अपनी नई तेलुगु फिल्म 'नेने राजू, नेने मंत्री' में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक राजनेता के किरदार में दिखेंगे।