फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: रिलेशनशिप को लेकर अनन्या पांडे का खुलासा, बताया कौन से रिश्ते हैं सबसे बड़े खतरे

Thu, 05 Jun 2025 12:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Ananya Panday Relationship: अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिछले रिलेशनशिप के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने खुलकर रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय पेश की।
विज्ञापन

पार्टनर के लिए बदल जाते हैं लोग
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, अनन्या पांडे ने बताया कि वह अक्सर अपने पार्टनर को खुश करने के लिए खुद को बदल लेती थीं, जैसे उनकी पसंद की फिल्में देखना या उनके जैसा कपड़े पहनना। अनन्या ने इसे अपने लोगों को खुश करने वाले व्यक्तित्व का हिस्सा बताया। इसके साथ ही उन्होंने रिलेशनशिप में धोखा देना, झूठ बोलना, और अपने पार्टनर को सार्वजनिक रूप से नीचे दिखाने को लेकर भी बात की। 

रिश्ते में क्या है सबसे बड़ा खतरा
अनन्या के लिए सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर कोई पार्टनर उनकी सफलता से खुश न हो। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में ईमानदारी और एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करना जरूरी है। कथित तौर पर पहले अनन्या का नाम ईशान खट्टर, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा गया था। अब अफवाह है कि वह पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई चर्चा नहीं की।
विज्ञापन

अनन्या का वर्कफ्रंट
हाल ही में अनन्या एक्टर अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ फिल्म "केसरी चैप्टर 2" में नजर आईं, जिसे दर्शकों और आलोचकों ने पसंद किया। वह जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म "चांद मेरा दिल" में लक्ष्य के साथ और कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी" में नजर आएंगी। फिल्म "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी"  13 फरवरी,  2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  viral video: उर्वशी रौतेला ने शेयर किया मोनाको से अपना हॉट डांस वीडियो, लिखा, 'गर्मियों की छुट्टियां...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें