रणबीर कपूर ने किशोर कुमार को लेकर कहा कि वह पिछले 11 साल से लीजेंड की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर अनुराग बसु इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि किशोर कुमार की बायोपिक मेरी अगली फिल्म होगी।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में था। अफवाहों के मुताबिक एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर बात की है।
विज्ञापन
11 साल से कर रहे हैं किशोर कुमार की बायोपिक पर काम
दरअसल, तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान एक्टर से सौरव गांगुली और किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में रणबीर ने बात करते हुए कहा कि दादा एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी बायोपिक कौन नहीं करना चाहेगा,लेकिन यह फिल्म मुझे ऑफर नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने किशोर कुमार को लेकर कहा कि वह पिछले 11 साल से लीजेंड की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर अनुराग बसु इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि किशोर कुमार की बायोपिक मेरी अगली फिल्म होगी।
तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं रणबीर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन बायोपिक फिल्मों से पहले बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, इन दिनों वह अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।