फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Jhooti Mai Makkaar: अर्जुन कपूर ने वीडियो साझा कर खींची श्रद्धा की टांग, अभिनेत्री को बुलाया झूठी और मक्कार

Tue, 07 Feb 2023 04:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने एक नया वीडियो साझा कर श्रद्धा की टांग खींची है।  
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं। स्क्रीन पर उनकी दमदार उपस्थिति और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें बहुत से लोग पसंद करते हैं। इस समय श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने एक नया वीडियो साझा कर श्रद्धा की टांग खींची है।  

विज्ञापन

किसी खास के लिए अर्जुन का गाना
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना गाते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को अर्जुन ने श्रद्धा कपूर को नहीं बल्कि किसी और को डेडिकेट किया है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इतने साल बाद पता चला की मेरी ओजी यानी हाफ गर्लफ्रेंड, श्रद्धा कपूर झूठी और मक्कार है। तो तेरे प्यार में मैं अपने पहले प्यार, मेरे बालों को डेडिकेट करता हूं।' अर्जुन और श्रद्धा ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक साथ अभिनय किया, जो 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Sidharth Kiara Wedding Live: बरात के साथ कियारा को लेने पहुंचे सिद्धार्थ, कुछ ही देर में शुरू होंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'तू झूठी मैं मक्कार'
'तू झूठी मैं मक्कार' मेकर्स ने कुछ समय पहले ही अनोखे अंदाज में फिल्म के टाइटल की घोषणा की थी। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर और श्रद्धा एक साथ स्क्रीन शेयर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शक फिल्म में उनकी जोड़ी को रोमांस करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से श्रद्धा कपूर दो साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।
Kriti-Prabhash: क्या मालदीव में सगाई करने जा रहे कृति और प्रभास? डेटिंग की अफवाहों के बीच मिला बड़ा अपडेट

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें