Tu Jhoothi Main Makkaar
- फोटो : social media
Tu Jhoothi Main Makkaar
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म तू झूठी मैं मक्कर के निर्माता लव रंजन हैं, यह लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। जो कि टी सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स थिएटर में अपनी फिल्म पठान के साथ रिलीज करेगा। यह होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं हाल ही में लव रंजन के द्वारा फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की एक झलक देखने को मिली है।
ये भी पढ़े-
Abdu Rozik: बिग बॉस से बाहर निकलते ही छलका अब्दु रोजिक का दर्द, बोले- साजिद ने तोड़ा भरोसा
पठान फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन और एंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद सिनेमाघरों में नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख खान 4 साल पहले फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जनवरी को नजर आने वाली है।