अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म एक्टर के लिए अच्छा शगुन लेकर आई है। करियर फ्रंट में रणबीर कपूर की किस्मत चमकी हुई है, तो वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी शानदार है। बीते वर्ष आलिया भट्ट से शादी के बाद दोनों ने नवंबर में बेटी राहा का स्वागत किया। इन दिनों रणबीर अपनी फिल्म में बिजी हैं, वहीं आलिया राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं..