वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कर' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी 'फिल्म तू झूठी मैं मक्कर' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी वजह से अभिनेता वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ नहीं थे, लेकिन अपने इवेंट के दौरान ही उन्होंने बेहद प्यार अंदाज में दोनों को एक खास मैसेज दिया। रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कर' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश किया। अभिनेता ने कहा, 'आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइंस डे। सबसे पहले में अपने दो लव मेरी पत्नी आलिया और खूबसूरत बेटी राहा को वैलेंटाइन विश करना चाहता हूं। आई लव यू गर्ल्स... आई मिस यू।'
रणबीर कपूर का प्यार का इजहार करने का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट किया,'आरके जानते हैं कि कैसे दिल को जीता जाता है। आलिया इस समय कह रही होंगी कि वो दुनिया की सबसे लकी लड़की हैं।' इसी तरह के कई प्यारे कमेंट्स फैंस इस वीडियो पर कर रहे हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कर' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा और रणबीर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं, इसके अलावा रणबीर 'एनिमन' में भी नजर आएंगे।