'तम्मा तम्मा' और 'हम्मा हम्मा' के रीमक्स वर्जन के बाद अब फैंस को 90 के दशक के एक और हिट गाने का रीमिक्स वर्जन सुनने और देखने को मिलेगा। ये गाना है फिल्म 'मोहरा' का 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' जो अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था।
इस बार अक्षय नहीं ये हीरो गाएगा 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'
दरअसल अब्बास-मस्तान एक फिल्म बना रहे हैं 'मशीन' जिसके जरिए अब्बास के बेटे मुस्तफा अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म के लिए मुस्तफा ने ना सिर्फ 70 किलो वजन घटाया है बल्कि डांस की ट्रेनिंग भी ली है। इसी फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' को नए फ्लेवर और नई धुन के साथ पेश करेंगे।
अक्षय नहीं ये हीरो गाएगा 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'
आरिजनल गाने में जहां अक्षय और रवीना ने जबरदस्त ठुमके लगाए वहीं नया वर्जन मुस्तफा और कियारा आडवाणी पर फिल्माया जाएगा। लेकिन देखना तो ये होगा कि 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' का नया अंदाज लोगों को पसंद आता है या नहीं।