तृप्ति ने शेयर की कई तस्वीरें
तृप्ति कल रात को मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी मौजूद थे। तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें बांद्रा और उसके आसपास के इलाकों की शानदार झलकियां देखने को मिली।
तृप्ति ने पानीपूरी का भी उठाया लुत्फ
इस दौरान तृप्ति ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें से एक तस्वीर में वह गोलगप्पे की शॉप पर खड़ी नजर आईं। तृप्ति के इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआत खुद के बूमरैंग वीडियो से हुई, जिसमें वह एक चमकदार लाल हेयरबैंड पहने हुए बेहद प्यारी लगीं। इसके बाद फेयरी लाइट्स से जगमगाते एक पेड़ की तस्वीर थी। उनकी आखिरी पोस्ट में वह एक कार्यक्रम में गाने और डांस का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस हुआ वायरल, दीवानगी पर शाहरुख भी झूमे
कैसा रहा तृप्ति के लिए साल 2024
काम की बात करें तो तृप्ति के लिए बैक टू बैक रिलीज के साथ यह साल काफी शानदार रहा। उन्हें आखिरी बार भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ देखा गया था। उन्होंने राजकुमार राव, विजय राज और मल्लिका शेरावत के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी अभिनय किया।
Prince Narula-Yuvika: प्रिंस-युविका ने बेटी एकलीन के दो महीने का मनाया जश्न, बिटिया रानी के साथ तस्वीरें वायरल
आने वाली फिल्में
फिलहाल, तृप्ति अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा धड़क 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की हिट धड़क की अगली कड़ी है। उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की दूसरी किस्त एनिमल पार्क में भी देखा जाएगा। तृप्ति के दूसरे प्रोजेक्ट में कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 2 शामिल है।