‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा’ जैसे सुपरहिट हिट गानों में अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड के दबंग खान एक बार फिर सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने वाले हैं। हालांकि इस बार सलमान खान हिंदी गाने के लिए नहीं बल्कि मराठी फिल्म के एक गाने के लिए अपनी आवाज देंगे।
खबरों की मानें तो सल्लू मियाँ जल्द ही मराठी फिल्म 'फ्रेंडशिप अनलिमिटेड' में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- माधुरी के बाद मल्लिका भी कराएंगी मिठास का एहसास
गौरतलब है कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म के दो पोस्टर सामने आ चुके हैं।
खबरों की मानें तो शाहरुख खान और अजय देवगन ने भी अपनी फिल्मों के ट्रेलर ट्यूबलाइट के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अजय की 'बाहशाहो' और शाहरुख की 'अनाम' फिल्म का ट्रेलर एकसाथ ईद पर ही रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि दोनों स्टार अपनी फिल्मों के ट्रेलर इसलिए ईद पर रिलीज करना चाहते है क्योंकि लोग इस समय एक लंबा वीकेंड एन्जॉय कर रहे होते है। बता दें कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज डेट से पहले अब तक फिल्म के दो पोस्टर सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़े- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें