भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे और संजना पांडे की फिल्म 'सात फेरों के सातों वचन' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में रितेश और संजना का साथ मनि भट्टाचार्य भी देतीं नजर आ रही हैं। फिल्म में ट्रिपल रोमांटिक जोड़ी में एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर में भरपूर रोमांस के साथ साथ जबरदस्त एक्शन का डोज दिखा है। फिल्म में एक से बढकर एक गाने, खतरनाक एक्शन, शानदार डॉयलॉग लोगों को तलियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म लोगों को बेहद पसंद आने वाली है।