बिट्टू सपना के दिल में जगह बनाने के लिए उसे आईफोन गिफ्ट करने की ठान लेता है। आईफोन के लिए 1 लाख 31 हजार 900 रुपये चाहिए होते हैं। अब बिट्टू पैसा इकट्ठा करने के लिए तमाम पैंतरे अपनाता है। जाहिर है कि जब फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है, तो फिल्म भी शानदार ही होगी। भूपेंद्र जादावत और गायत्री भारद्वाज स्टारर ये फिल्म आपको अपने पहले प्यार के दिनों में वापस ले जाएगी।
इत्तू सी बात का ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग वाराणसी की गलियों में की गई है। इसके ट्रेलर में आपको ठेठ देसीपन नजर आएगा। फिल्म के डायलॉग भी एकदम देसी अंदाज में हैं। कुल मिलाकर इसे देखने के बाद आपको पूरी देसीपन वाली फीलिंग आएगी। म्यूजिक की बात करें तो फिल्म के गानों में अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल, असीस कौर, और टोनी कक्कड़ जैसे सिंगर ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक संगीत के उस्ताद विशाल मिश्रा ने दिया है।
अपनी फिल्म को लेकर कठपुतली क्रिएशंस के संस्थापक, लक्ष्मण उतेकर कहते हैं, मैं हमेशा से इस इंडस्ट्री में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना चाहता था और इत्तू सी बात इसके लिए परफेक्ट है। ये एक अच्छी प्रेम कहानी है, जो आपको पुराने रोमांस दिनों में वापस ले जाएगी। बता दें कि ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।