श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से श्रीदेवी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक देखने बनता है।
'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी एक मां के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' में भी मां का किरदार निभा चुकी हैं। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी को सामाजिक साजिशों से बचाती हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है।
फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। श्रीदेवी को फैंस काफी समय से पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें है ऐसे में ये ट्रेलर उनकी बेसब्री को कई गुना बढ़ा देगा।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-