हैदर फिल्म विशाल भारद्घाज की फिल्म है। फिल्म का बैकग्राउंड शेक्सपियर के नाटक हैमलेट से लिया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्म में श्रद्घा कपूर, इरफान खान, तब्बू और केके मेनन भी हैं।
पिछली काफी समय से चर्चा में रही फिल्म दावत-ए-इश्क का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इस फिल्म को हबीब फैजल ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और परिणिती चोपडा़ की मुख्य भूमिका है।