सुनील दर्शन की आने वाली फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये पूरा ट्रेलर काफी रोमांटिक है। फिल्म में शिव दर्शन, नताशा फर्नांडीज लीड रोल में नजर आने वाले है। दोनो की जोड़ी काफी जच रही है, इसके साथ ही ट्रेलर में दोनों का रोमांस देखने के बाद आपको फिल्म देखने का और ज्यादा इंतजार होने लगेगा।
इसके साथ ही इस फिल्म में उपेन पटेल भी दिखाई देने वाले है। ये फिल्म 30 जून को रिलीज होने वाली है लेकिन इसका ट्रेलर और टाइटल जानने के बाद इतना इंतजार करना भी फैंस के काफी मुश्किल होने वाला है। इस फिल्म के डायलॉग्स कुशल वेद बक्शी ने लिखे हैं।
माना जा रहा था कि एस फिल्म की कहानी साल 2000 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' की तरह है लेकिन डायरेक्टर ने ये साफ कर दिया है कि कहानी धड़कन की तरह नहीं है बल्की एक दम नई है।
यहा देखें फिल्म का ट्रेलर: