फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा ही मजेदार है अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' का ट्रेलर, देखें वीडियो..

Mon, 06 Feb 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिल्लौरी' का ट्रेलर आज जारी हो गया है। ये अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रोडक्शन फिल्म है। इससे पहले अनुष्का के प्रोडक्‍शन में फिल्म NH10 बनी थी। 'फिल्लौरी' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का ने भूत का किरदार निभाया है। फिल्म में 'लाइफ ऑफ पाई' के हीरो सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में आप देखेंगे कि सूरज की शादी एक पेड़ से की जाती है क्योंकि वो मांगलिक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा ही मजेदार है अनुष्का शर्मा की फिल्‍म 'फिल्लौरी' का ट्रेलर, देखें वीडियो..

अनुष्का शर्मा
इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। पेड़ से शादी के दौरान सूरज की शादी अनुष्का (भूत) से हो जाती है। फिर शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। कुछ दिन पहले अनुष्का और फिल्म मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी किया था और अब ट्रेलर सोशल साइट पर रिलीज किया है। ये फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें