फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हसीना' का फर्स्ट लुक जारी, श्रद्धा का ये रूप देखकर चौंक उठेंगे

Mon, 06 Feb 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
किसी ने शायद ही सोचा होगा कि इतनी बबली और रोमांटिक गर्ल कभी गैंगस्टर का रूप भी धारण कर सकती है लेकिन बॉलीवुड हीरोइन श्रद्धा कपूर ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अब खुद भी विलेन के किरदार में नजर आएंगी। श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' में दाउद इब्राहिम की बहन और गैंगस्टर हसीना पार्कर के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में श्रद्धा कपूर गैंगस्टर हसीना के लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


अब तक श्रद्धा ने स्क्रीन पर केवल रोमांटिक हीरोइन का रोल ही किया है लेकिन उनका ये बदलाव शायद अब उनके फिल्मी करियर में कोई नया मोड़ ले आए। फिल्म हसीना के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। ये फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

क्राइम की गॉडमदर बन गईं थीं हसीना

हसीना के किरदार में श्रद्धा कपूर
'हसीना' के पोस्टर में श्रद्धा कपूर बेहतरीन नजर आ रही हैं। दर्शक इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि हसीना पार्कर का एक समय मुंबई में अपना ही दबदबा था। लोग उनसे डरते थे। अरुण गावली के गैंग ने हसीना के पति की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना ने अपने आप को मुंबई में अपराध की दुनिया की एक मिसाल के तौर पर खड़ा किया था। वो मुंबई में होने वाले हर क्राइम की गॉडमदर बन गईं थीं और धीरे-धीरे मुंबई की सबसे खतरनाक लोगों में उनका नाम शुमार हो गया था।

हसीना ने अपने पति की मौत के बाद मुंबई में अपने भाई दाउद के बिजनेस को संभाला था। उसके पावर के सामने ऐसा कोई नहीं आ सकता था जो कि हसीना से पंगा ले सके। साल 2014 में हार्ट अटैक के चलते हसीना की मौत हो गई थी। फिल्म के पोस्टर में श्रद्धा के लुक को लेकर कई ट्वीट किए जा रहे है। लोग श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें