फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के निर्माता ने बनाई हॉलीवुड की फिल्म!

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री अपने कदम लगातार आगे बढ़ा रही है। इस बार मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के एक फिल्म निर्माता ने हॉलीवुड फिल्म का निर्माण और लेखन किया है। निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखी और प्रोड्यूस की गई पहली हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी शामिल हुए।
विज्ञापन


फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' की स्टार कास्ट में 'द जज', 'मेन इन ब्लैक', 'जैकेट' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के एक्टर विनसेंट डि'ऑनोफरीओ नजर आएंगे। इसके अलावा 'क्रेजी', 'अल्फा डॉग' जैसी फिल्मों के एक्टर एनटॉन येलचिन भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में स्पैनिश एक्ट्रेस मारिया वेलवर्दे के अलावा थॉमस जेन, सीन पैट्रिक और क्रिस मारगेट भी नजर आएंगे।

'ब्रोकन हॉर्सेज' के जरिए छोड़ेंगे विधु विनोद चोपड़ा अपनी छाप

निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, अमिताभ और आमिर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। विधु विनोद ने आमिर के साथ '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'एकलव्य' में काम कर चुके हैं और जल्द  ही फिल्म 'वजीर' में नजर आएंगे।

बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्माता विधू विनोद फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' के जरिए हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। विधु द्वारा लिखी गई इस फिल्म की कहानी अमेरिका और मैक्सिको के बीच होने वाले गैंगवार पर आधारित है।
विज्ञापन

बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के लिए नई शुरुआत

फ़िल्म की कहानी विधु विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी ने मिलकर लिखी है। इस मौके पर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, "ग्रेविटी के निर्देशक अलफांसो क्वारॉन और जेम्स कैमरून जैसे दिग्गजों ने मेरी फ़िल्म की बहुत तारीफ़ की और कहा कि ये बिलकुल नए किस्म का सिनेमा है।"

फिल्म की शूटिंग अमरीका और मैक्सिको में हुई है। फ़िल्म 10 अप्रैल वर्ल्ड वाइड रिलीज़ होगी। फिल्म बॉलीवुउ के लिए भी एक नई शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें