फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Roshans Trailer Launch: ‘द रोशन्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर परिवार संग ऋतिक रोशन, साझा की सिनेमा की विरासत

Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही ऋतिक रोशन और उनका परिवार अपनी अपकमिंग डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ के मुंबई लॉन्च इवेंट पर पहुंचा। इस इवेंट पर ऋतिक, राकेश रोशन और राजेश रोशन ने फिल्मों की अपनी जर्नी के बारे में बात की। रोशन परिवार लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय है और हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है।

विज्ञापन
सीरीज 'द रोशन्स' के लॉन्च इवेंट पर रोशन परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ का प्रीमियर 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह सीरीज बॉलीवुड के रोशन परिवार के जीवन के उतार-चढ़ावों और सफलता को दिखाने वाली है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इसमें पूरा रोशन परिवार नजर आया। इवेंट में परिवार के हर कलाकार ने इस सीरीज के बारे में अपने मन की बातें साझा कीं, साथ ही अपनी जर्नी के बारे में भी बताया। सीरीज ‘द रोशन्स को शशि रंजन ने को-प्रोड्यूस-डायरेक्टेड किया है, वहीं राकेश रोशन भी इसके प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रोशन परिवार ने क्या-क्या कहा जानिए? 

ये खबर भी पढ़ें:The Roshans: ट्रेलर लॉन्च पर तस्वीरों के पीछे की कहानी बयां करते दिखे ऋतिक-राकेश रोशन, साझा किए दिलचस्प किस्से 

विज्ञापन

'द रोशन्स' सीरीज के इवेंट पर ऋतिक रोशन-राकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक ने बताया नई पीढ़ी को भी सिनेमा में रुचि 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके परिवार की नई पीढ़ी यानी उनके बेटों को भी सिनेमा, संगीत में रुचि है। उनका एक बेटा, म्यूजिक कंपोजिशन बनाता है। ऋतिक ने इस इवेंट में अपनी एक ख्वाहिश का जिक्र भी किया। वह कहते हैं कि अगर मौका मिलता तो वह अपने बेटे की बनाई म्यूजिक कंपोजिशन को अपने दादा जी ( संगीतकार रोशन लाल नागरथ)के साथ साझा करते। सीरीज ‘द रोशन्स’ की शुरुआत भी रोशन लाल नागरथ के बनाए बेहतरीन क्लासिक्स गीतों से होती है। ऋतिक ने इवेंट में यह भी कहा कि जो उनके अंदर सिनेमा को लेकर जुनून है, वह परिवार के कारण ही है।


 

राकेश रोशन ने कहा पिता से इंस्पायर रहे 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन ने भी कहा कि वे और भाई राजेश रोशन अपने पिता की विरासत से इंस्पायर रहे हैं और उसे ही आगे लेकर जाने का प्रयास करते रहे हैं। राकेश रोशन, ऋतिक रोशन के पिता हैं, साथ ही वह हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता भी रहे, साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के तौर पर भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। वहीं राजेश रोशन, जो कि ऋतिक के चाचा हैं, वे भी हिंदी सिनेमा में एक उम्दा म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

 

विज्ञापन

'द रोशन्स' के इवेंट पर को-प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शशि रंजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायरेक्टर शशि रंजन ने क्या कहा
‘द रोशन्स’ सीरीज के निर्देशक शशि रंजन इस इवेंट पर नेटफ्लिक्स का शुक्रिया अदा करते हैं। वह कहते हैं यह सीरीज सिर्फ कुछ लोगों की कहानी नहीं है, यह हमारे सिनेमा की कहानी है। वह सीरीज ‘द रोशन्स’ को बनाकर काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें