माही
'राज 2' का यह गाना तोशी ने अपने भाई शारिब के साथ मिलकर कंपोज किया था। यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना तोशी ने ही गाया है। इस गाने से दोनों भाई रातोंरात लोगों के बीच फेमस हो गए थे। आज भी यह गाना सुनने पर बिलकुल फ्रेश लगता है।
कभी जो बादल बरसे
कभी जो बादल बरसे गाना तोशी के करियर का सबसे हिट गाना है। अरिजित सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गाना शारिब और तोशी ने ही कंपोज किया है। इस गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इसे अब तक नौ करोड़ तीस लाख व्यूज मिल चुके हैं।
तू जरूरी
फिल्म 'जिद' का यह गाना रिलीज के बाद से जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस गाने को सुनिधि चौहान और शारिब सबरी ने अपनी आवाज दी थी। जबकि संगीत तोशी और शारिब का था। रिलीज के 8 साल भी यह गाना लोगों को पसंद आता है।
सैटरडे-सैटरडे
सैटरडे-सैटरडे गाना फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का है। इस गाने को इंदीप बक्शी, आकृति कक्कड़ और बादशाह ने गाया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी पार्टियों में यह गाना सुनने को मिल जाता है।
प्यार की मां की
तोशी और शारिब कई बड़ी बजट की फिल्मों के लिए भी संगीत दे चुके हैं। फिल्म हाउसफुल 3 में उनका यह गाना काफी हिट साबित हुआ था। उनका बनाया गाना 'प्यार की मां की' काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।
बंदेया
फिल्म 'दिल जंगली' का यह गाना काफी सुकून भरा है। अरिजित सिंह की जादू भरी आवाज और शारिब-तोशी के म्यूजिक की वजह से यह गाना काफी हिट साबित हुआ था।
समझावां
राहत फतेह अली खान के इस गाने को 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी यूज किया गया था। इस गाने को तोशी और शारिब ने अपने अंदाज में लोगों के सामने पेश किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, साथ ही यह गाना भी चार्टबस्टर साबित हुआ था।
दूर न जा
फिल्म 'मित्रों' के इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। गाना सुनकर आप भी इसकी कॉम्पोजिशन की तारीफ करेंगे।
आया रे
फिल्म 'जश्न' का गाना केके ने गाया था। तोशी और शारिब की संगीतकार जोड़ी ने यह कमाल का गाना कंपोज किया था। आज भी जब यह गाना कहीं बजता है तो लोगों के पैर अपने आप ही इस गाने पर थिरकने लगते हैं।
आज रो लेन दे
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 1920: लंदन के कई गाने काफी हिट साबित हुए थे। इन्हीं में से एक गाना था 'आज रो लेन दे'। इस गाने को शारिब ने अपनी आवाज दी थी जबकि संगीत दोनों भाइयों ने मिलकर दिया था।