फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुपमा'-'क्योंकि सास 2' में किसने मारी बाजी? जानें 48वें हफ्ते की टीआरपी; टॉप 5 लिस्ट में शामिल हुए कई सीरियल

Thu, 11 Dec 2025 01:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

48 Week TRP List: 48वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कई नए सीरियल इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
 
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हर बार की तरह इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ही सीरियल लगातार टॉप 5 की लिस्ट में बने हुए हैं। इन दोनों के अलावा कई टीवी सीरियल्स इस बार लिस्ट में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नंबर वन पर है कौन सा सीरियल?
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ नंबर वन पर है। इस सीरियल को 2.1 की रेटिंग मिली है, जबकि पिछले हफ्ते इसे 2.2 की टीआरपी मिली थी। वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस बार सीरियल ‘क्योंकि सास...2’ को 1.9 की टीआरपी मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा माई की बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर हुई नई एंट्री
इस बार तीसरे नंबर की लिस्ट से 'लाफ्टर शेफ्स...' सीरियल बाहर हो गया है। इसकी जगह नए टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' ने ली है। 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर 'गंगा माई की बेटियां' को 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है।

4 of 5
उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर है 'उड़ने की आशा'
‘उड़ने की आशा’ टीवी सीरियल इस बार भी चौथे नंबर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ‘उड़ने की आशा’ को इस बार भी 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है, जो पहले के मुकाबले बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुम से तुम तक - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवे नंबर पर है कौन सा सीरियल?
इस बार पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने अपनी जगह बना ली है। पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ था। 'तुम से तुम तक' को 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है। यानी कि इन सभी टॉप पांच टीवी शोज की लिस्ट में आखिरी नंबर पर 'तुम से तुम तक' रहा। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के लिए कैसे तैयार हुआ अक्षय खन्ना का लुक, बीटीएस तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें