फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका पर भी है हिट एंड रन का आरोप, 'किस' के किस्से तो खैर क्या कहने....

Fri, 04 Aug 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
मीका सिंह
विज्ञापन
पाकिस्तान को 'हमारा' कहने पर मीका सिंह सोशल साइट्स पर ट्रोल हुए। लेकिन मीका सिंह विवादों का तो चोली दामन का साथ है। मीका सिंह अपने गानों से ज्यादा विवादों के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


 

मीका सिंह
मीका-राखी किस का किस्सा!

भला कौन मीका सिंह और राखी सावंत की किस कांट्रोवर्सी को भूल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2006 में मीका सिंह ने एक सार्वजनिक मंच पर राखी सावंत को किस कर लिया था। मीडिया ने मीका को आड़े हाथो लिया था। राखी सावंत ने मुंबई कोर्ट में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज कराया था।

लखनऊ में मीका स‌िंह - फोटो : amar ujala
सलमान ही नहीं मीका पर भी है 'हिट एंड रन' का आरोप 

हिट एंड रन मामले का जिक्र होता है तो लोग सलमान की चर्चा करते हैं। मगर कम ही लोग जानते होंगे की हिट एंड रन का आरोप मीका सिंह पर भी है। साल 2014 में मीका ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट में ऑटो में बैठे यात्रियों को काफी चोटें आई थीं।  हालांकि बाद में मीका ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा था वह गाड़ी नहीं चला रहे थे।

लखनऊ में मीका स‌िंह - फोटो : amar ujala
जब गालों पर लगे लिप्स्टिक के निशान को बताया था बिपासा का किस 

मीका तो मीका हैं, विवाद उनका पीछा नहीं बल्कि वो विवाद का पीछा करते हैं। 'द कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' शो की दादी ने के किस को उन्होंने बिपासा बासु का किस बताया था। फिर क्या था विवाद तो होना ही था

मीका सिंह
कबूतरबाजी का भी लगा था आरोप

गैरकानूनी तरह से पैसा लेकर लोगों को विदेश भेजने के मामले में भी इनका नाम आया था। हालांकि बाद में ये सारे आरोप गलत साबित हुए थे। 
विज्ञापन

मीका सिंह
डॉक्टर को मार दिया थप्पड़

मीका सिंह ने हाल ही में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में रहे थे। खबरों के अनुसार मीका ने दक्षिणी दिल्ली में लाइव कंसर्ट के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा दिया था। मीका का कहना था कि वो व्यक्ति उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहा था। इस मामले को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें