फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और प्रोड्यूसर बीए राजू, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Sat, 22 May 2021 09:50 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके दो बेटे हैं और पत्नी डायरेक्टर बी जया ने दो साल पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। बीए राजू के निधन पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
बीए राजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू का आज यानी 22 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उनके दो बेटे हैं और उनकी पत्नी की मौत दो साल पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी बी जया एक जानी-मानी फिल्म निर्देशक थीं।

विज्ञापन


बीए राजू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिन-प्रतिदिन के व्यवसाय, व्यापार और गतिविधि का एक अभिन्न अंग थे। साथ ही वह लोकप्रिय तेलुगु फिल्म पत्रिका सुपरहिट के संस्थापक और संपादक थे। उन्होंने चार दशकों के अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों के लिए पीआर को भी संभाला। बता दें कि वह सुपरस्टार महेश बाबू के निजी पीआरओ भी रह चुके हैं। उन्होंने कई प्रमुख सितारों, प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्रियों के लिए पीआरओ के रूप में काम किया था। बीए राजू प्रभास पट्टन, नागार्जुन और जूनियर एनटीआर समेत कई सितारों के पीआरओ रह चुके हैं।

महेश बाबू ने एक ट्वीट के जरिये इस महान शख्सियत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बीए राजू के आकस्मिक निधन से मैं काफी आहत हूं और मेरे लिए इस बात पर भरोसा करना कठिन है। हम दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। हमने कई सालों तक एक साथ काम किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें