फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राधिका आप्टे ने ली वैक्सीनेशन की पहली डोज, साझा की तस्वीर

Sat, 22 May 2021 07:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राधिका आप्टे ने लिया कोविड19 वैक्सीनेशन का पहला डोज
  • इंस्टाग्राम पर साझा की वैक्सीनेशन की तस्वीर
  • ताकतवर रहने का पोज देती नजर आईं राधिका आप्टे
विज्ञापन
राधिका आप्टे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ देश में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और वेब सीरीज की क्वीन कही जाने वालीं राधिका आप्टे ने भी कोरोना की पहली डोज ले ली। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर बताया कि उन्होंने कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगवा ली है।

विज्ञापन


इस तस्वीर में 35 वर्षीय राधिका आप्टे ब्लू मास्क पहने और एक हाथ से ताकतवर रहने का पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जैब्ड #वैक्सीनेशन'। बता दें कि राधिका से पहले और भी कई स्टार्स वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन सलमान खान, संजय दत्त, हेमा मालिनी, जीतेंद्र, जॉनी लीवर, नीना गुप्ता जैसे सितारो कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।



 

करोनो की दूसरी लहर बॉलीवुड के लिए भी बहुत खतरनाक साबित हुई है। अब तक बॉलीवु़ड के कई सितारे इस लहर में संक्रमित हो चुके हैं। वहीं बहुत से सेलेब्स ऐसे भी हैं जो इस संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इसमें कंगना रणौत, गोविंदा, अल्लू अर्जुन, मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों का नाम शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दिनों देश कोरोनी की दूसरी लहर से जूझ रहा है वहीं कुछ इलाकों में तीसरी लहर आने की बात भी सुनने में आ रही है। इसके साथ ही सफेद और काले फंगस की खबरें भी लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में इससे बचने का उपाय फिलहाल वैक्सीनेशन ही है।

सेलेब्स वैक्सीनेशन करवाने के साथ साथ आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे जैसे सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अजय देवगन आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद तो पिछले साल की तरह एक बार फिर सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने इस बार सिर्फ गरीबों की ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी बेड और ऑक्सीजन दिलवाने में मदद की है। इसके साथ ही सभी सेलेब्स फैंस से अपील कर रहे हैं कि वो मास्क लगाएं और घर पर सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें