फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड ड्रग रैकेट केस में गिरफ्तार हुए काजल अग्रवाल के मैनेजर

Tue, 25 Jul 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मैनेजर रॉनी के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : The News Minute
विज्ञापन
टॉलीवुड के कई सितारों के ड्रग रैकेट मामले में नाम आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। इस मामले में अब एक और गिरफ्तारी हुई है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के मैनेजर रॉनी को स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) ने सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक रॉनी के घर से बड़ी मात्रा में मैरिजुआना मिला है जिसे टीम ने जब्त कर दिया है। टीम को शक है कि रॉनी की ड्रग डीलर्स से भी पहचान है। सोमवार को ही एसआईटी ने एक्टर नवदीप से 11 घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी नवदीप से दोबारा भी पूछताछ कर सकती है।

इससे पहले पुरी जगन्नाथ के साथ-साथ कई टॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ शुरू की जा चुकी है। एसआईटी कई बड़े अभिनेता व अभिनेत्रियों को साथ ही दर्जन भर कलाकारों को नोटिस भेज चुकी है और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल काजल अग्रवाल से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, पुलिस और कानून अपना काम कर रही है। सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जानी सही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें