फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, डायरेक्टर मारुति के पिता वाना कुचाला राव का 76 साल की उम्र में निधन

Thu, 21 Apr 2022 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म डायरेक्टर मारुति के पिता वाना कुचाला राव का निधन हो गया है। बुधवार को मछलीपट्टनम शहर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 76 साल के थे।
विज्ञापन
पिता के साथ फिल्म निर्देशक मारुति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म डायरेक्टर मारुति के पिता वाना कुचाला राव का निधन हो गया है। बुधवार को मछलीपट्टनम शहर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 76 साल के थे। पिछले कुछ समय से वह उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रह थे।

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई पूरा सोशल मीडिया प्रशंसकों के शोक संदेशों से भर गया। लोगों ने उनके निधन पर शोक जता रहे हैं साथ ही श्रद्धाजंलि भी दे रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर मारुति ने अब तक सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन पर कोई भी पोस्ट नहीं किया है। बताया जाता है कि मारुति जब छोटे थे उस समय उनके पिता केले बेचकर अपना परिवार चलाया करते थे। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने शोक और उनके परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।


बता दें कि मारुति को तेलुगू सिनेमा के सबसे सफल फिल्ममेकर में से एक माना जाता है। उन्होंने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी हैं। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म 'ई रोजुलो' थी, जो 2012 की सबसे सफल टॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। उनकी कुछ हिट फिल्में 'बस स्टॉप,' 'प्रेम कथा चित्रम', 'भले भले मगदिवो', 'महानुभावुदु' और 'प्रति रोजू पंडगे' है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह गोपीचंद और राशि खन्ना अभिनीत 'पक्का कमर्शियल' बना रहे हैं। वहीं सुपरस्टार प्रभास के साथ भी वह एक फिल्म बना रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें