टॉलीवुड ड्रग रैकेट का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक्टर नवदीप आज हैदराबाद में ड्रग रैकेट के मामले में एसआईटी के सामने पेश हुए। चूंकि उन्होंने इंवेट मैनेजर के साथ काम किया था, और उसकी गिरफ्तारी होने के बाद नवदीप ये अच्छी तरह से जानते थे कि उनसे भी पूछताछ की जाएगी। इसलिए वो पहले ही SIT के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने एसआईटी के सामने खुद को इस मामले में बेगुनाह बताया।
इससे पहले पुरी जगन्नाथ के साथ-साथ कई टॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ शुरू की जा चुकी है। एसआईटी कई बड़े अभिनेता व अभिनेत्रियों को साथ ही दर्जन भर कलाकारों को नोटिस भेज चुकी है और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए हैं।
नवदीप ने 2004 में आई फिल्म फिल्म 'जय' के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी। उसके बाद उन्होंने 'गौतम एसएससी', 'मोदती सिनेमा', 'चंदामामा', 'ओम शांति', जैसी कई फिल्में कर चुके है।
Hyderabad: Tollywood actor Navdeep appears before SIT in connection with drug trafficking racket case. pic.twitter.com/1C7Cx8xSM0
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017