बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने हाल ही में डीजे डिप्लो के साथ एक सॉन्ग शूट किया है। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'डिप्लो द्वारा फुर्र के लिए बनाए गए एक वीडियो में मुझे लीडिंग स्टार का रोल मिला और उनकी डीसेंट जैकेट भी। धन्यवाद।'
अब शाहरुख खान के फैन क्लब अकाउंट से इस शूट की कुछ और तस्वीरें सामने आई है। इस तस्वीर में डिप्लो और शाहरुख बच्चों के साथ बैठे दिख रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में शाहरुख और डिप्लो पोज देते नजर आ रहें है। इस फोटो को देखकर वीडियों में दोनों के लुक का अंदाजा जरुर लगाया जा सकता है।
काफी लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में बिजी रहें शाहरुख इन दिनों फैमिली के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं।
फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी जिसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है।
Another amazing picture of @iamsrk & @diplo 💕
(https://t.co/8dYdqiujnT) pic.twitter.com/wB5ndd2yVw
— SRK Universe (@SRKUniverse) July 24, 2017
With the legend @iamsrk pic.twitter.com/q3ul2JUmFn
— dip (@diplo) July 24, 2017