फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर, कुछ घंटों में 50 लाख लोगों ने देखा

Mon, 12 Jun 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर
विज्ञापन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर आज चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रिलीज किया गया है। लंदन में चल रहे इस टूर्नामेंट में आज भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। मैच की पहली इनिंग के बाद मिड-शो में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। 
विज्ञापन


शुरुआत में तो ट्रेलर मजेदार है लेकिन बाद में ये सीरियस मोड़ ले लेता है। कुंडली में दोष और मांगलिक होने की वजह से पहले तो अक्षय की शादी एक भैंस से दिखाई गई है और बाद में जब उनकी शादी भूमि से होती है तो टॉयलेट बनवाने के लिए उनकी मुहिम भी शुरू हो जाती है। बहू जब शादी के बाद ससुराल आती है तो टॉयलेट न होने के कारण वह विरोध करती है और मायके लौट जाती है। ऐसे में अक्षय कुमार टॉयलेट बनवाने और अपनी पत्नी को घर वापस लाने का निश्चय करता है।  ट्रेलर देखकर ही पता चलता है कि फिल्म के डायलॉग्स दमदार हैं। 

इससे पहले अक्षय फिल्म के कई पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। इन सभी पोस्टर्स में वो फिल्म से जुड़ा मैसेज शेयर करते नजर आए हैं।

बता दें कि ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन


रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी वाहवाही हो रही है। अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें