अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का एक और गाना 'गोरी तू लट्ठ मार' रिलीज हो गया। इस नए गाने में अक्षय को होली खेलते हुए दिखाया गया है।
गाने में मथुरा के पास की लट्ठमार होली को दिखाया गया है। इसमें केशव अपनी पत्नी जया के गांव में होली खेलने जाता है और इसी दौरान उससे माफी मांगने की कोशिश करता है।
इस गाने को गायक सोनू निगम और पलक मुछाल ने गाया है और मानस-शिखर ने इसका संगीत दिया है। गाने की शुरुआत से पहले ही जया, केशव को फोन पर कहती है कि वह आगे से उसे कभी फोन न करे। तो ऐसे में केशव, जया से बात करने के लिए होली खेलने पहुंच जाता है।
आपको बता दें कि कि फिल्म का ट्रेलर 11 जून को ही रिलीज किया जा चुका है। इससे पहले अक्षय फिल्म के कई पोस्टर भी जारी कर चुके हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी।