फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Cinema Live: केजीएफ-3 से लेकर एस एस राजामौली-महेश बाबू की फिल्म तक, जानें साउथ सिनेमा से जुड़ा हर एक अपडेट

Wed, 25 May 2022 05:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता महेश बाबू से लेकर 'केजीएफ: चैप्टर 2' स्टारर यश तक, इस वक्त साउथ सिनेमा के कई बड़े स्टार्स किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में हैं। किसी की फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है, तो कोई शूटिंग में व्यस्त है। यदि आप इनसे जुड़ी खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। हम आज आपको इस आर्टिकल में साउथ सिनेमा से जुड़े हर एक अपडेट की जानकारी देने वाले हैं। पढ़िए... 
विज्ञापन
महेश बाबू, एस एस राजामौली और यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएफ: चैप्टर 3

'केजीएफ: चैप्टर 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी काफी समय लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निर्देशक प्रशांत नील अगले साल नहीं बल्कि 2025 में 'केजीएफ चैप्टर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। अभी नील, प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सालार' पर काम कर रहे हैं। इसके बाद, निर्देशक जूनियर एनटीआर के साथ 'एनटीआर31' की मेकिंग पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके बाद ही डायरेक्टर पूरा फोकस 'केजीएफ 3' के काम पर लगाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म

जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद निर्माता एस एस राजामौली छुट्टी पर थे। अब खबर आ रही है कि वह वापस आ गए हैं और जल्द ही महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू करने वाले हैं। 

पूजा हेगड़े - फोटो : Instagram

पूजा हेगड़े

कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बाद अब अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सलमान खान स्टारर 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। बता दें कि उन्होंने इसी साल कान में डेब्यू किया था।

केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ: चैप्टर 2
यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 41 दिनों के बाद भी, यश-स्टारर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अभी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 41वें दिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1227 करोड़ रुपये की कमाई की है।

salaar - फोटो : सोशल मीडिया
सालार
'केजीएफ' के निर्माता प्रशांत नील और प्रभास की पहली फिल्म सालार का बजट तय राशि से 20 फीसदी अधिक हो गया है। अगर हम मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। लेकिन फिल्म में सुधार करने के लिए 40 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किया गया है। 
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta
सीता रामम
वैजयंती मूवीज द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म 'सीता रामम' 5 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। इसमें हैंडसम हंक दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें