एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है। अभिनेत्री और पुलिसकर्मी दोनों के बयान भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रात्रि गश्त में लगा हुआ था। इस दौरान वह अभिनेत्री को पहचान नहीं पाया क्योंकि उन्होंने फेस मास्क पहना हुआ था।' यह घटना तब सामने आई जब अर्चना कवि ने पुलिस के साथ हुए अपने बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। अभिनेत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी बेहद असभ्य थे और वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं।
कोच्ची के डिप्टी कमिश्नर वी यू कुरियाकोस ने कहा कि कानून लागू करने वालों से इस तरह का अभद्र व्यवहार चाहे किसी सेलेब्रिटी के साथ हो या फिर आम इंसान के साथ बिलकुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले में महिला और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सुना है। अभिनेत्री आम तौर पर पुलिस के लिए अच्छी राय रखती हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें दुखी कर दिया है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का मकसद उन्हें चोट पहुंचाना नहीं था। वह केवल गश्त के दौरान जानकारी ले रहा था। पुलिसकर्मी को फिर से तलब किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।