टिस्का चोपड़ा और नसीरुद्दीन शाह की आने वाली फिल्म द हंगरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 के लिए पहले ही सिलेक्ट हो चुकी है।
पढ़ें: 'पटेल की पंजाबी शादी' का ट्रेलर रिलीज, गुजराती और पंजाबी की है चटपटी लव स्टोरी
द हंगरी कहानी है तुलसी जोशी की जो एक विधवा है। वो अपनी ही दूसरी शादी में अपने पहले बच्चे के खून का बदला लेती है। ये शेक्सपियर के प्ले टाइटस एंड्रोनिकस पर आधारित है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और टिस्का चोपड़ा के अलावा नीरज काबी, अर्जुन गुप्ता, सयानी गुप्ता, एंटोनियो अकील और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। द हंगरी का निर्देशन बोरेंला चटर्जी ने किया है।