फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tinnu Anand: टीनू आनंद पर FIR दर्ज, आवारा कुत्तों को मारने की धमकी पर दी सफाई- 'मैं 80 साल का हो गया हूं...'

Thu, 15 May 2025 03:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tinnu Anand Clarified WhatsApp Controversy: अभिनेता टीनू आनंद ने एक व्हाट्सएप संदेश में आवारा कुत्तों को हॉकी स्टिक से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई दी है।
 
विज्ञापन
टीनू आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंग, गजनी, साहो जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके बॉलीवुड एक्टर टीनू आनंद एक बड़ी मश्किल में फंस गए हैं। उन पर आवारा कुत्तों को हॉकी स्टीक से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया था, जिस पर अब उन्होंने सफाई दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
टीनू आनंद ने हाल ही में आवारा कुत्तों को मारने की धमकी का आरोप व्हाट्सएप पर दिया था। इस संदेश को PAL फाउंडेशन ने ऑनलाइन शेयर किया, जिससे पशु प्रेमियों और नेटिजेंस में गुस्सा फैल गया। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और उनके खिलाफ मामला शुरू हुआ। एसीपी और पशु अधिकार कार्यकर्ता सुधीर कुडलकर ने टीनू के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते भारतीय कानून के तहत संरक्षित हैं और सुप्रीम कोर्ट ने उनके अधिकारों को बरकरार रखा है। कुडलकर ने टीनू से लिखित माफी मांगी और कहा कि कोई भी, चाहे वह सेलिब्रिटी हो, कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके के आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की जाती है, और वे कानूनी रूप से सुरक्षित हैं। 

टीनू आनंद ने दी सफाई
टीनू आनंद ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए सफाई दी कि उनकी बेटी ने अपने पालतू जानवर को आवारा कुत्ते से बचाने की कोशिश में अपनी कलाई की हड्डी तोड़ ली थी। इसके लिए उन्हें 90 हजार रुपये और दो सर्जरी का खर्च उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मैं 80 साल का हूं। अगर कोई कुत्ता मुझ पर हमला करेगा, तो मुझे अपनी रक्षा करने का अधिकार है। मैंने हमला करने की बात नहीं की, मैंने सिर्फ आत्मरक्षा की बात की। लोग मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाल रहे हैं।"
विज्ञापन

क्या था टीनू का व्हाट्सएप संदेश
एक्टर ने व्हाट्सएप संदेश में लिखा था कि वह एक शूटिंग के बाद घर लौटे तो आवारा कुत्ते भौंक रहे थे। उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी रक्षा करने की बात कही और कुत्ते प्रेमियों को चेतावनी दी कि वे कुत्तों को घर ले जाएं, वरना उनके गुस्से का सामना करें। 

यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah: 'अभिनेता से कहीं बढ़कर थे-ओम पुरी', नसीरुद्दीन शाह ने देखी 'अर्द्ध सत्य', लिखी दिलचस्प बात..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें