फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति संकुचित नजरिया पसंद नहीं : टीना

Sun, 23 Dec 2018 06:59 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tina singh
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री टीना सिंह का कहना है कि उन्हें महिलाओं के प्रति संकुचित सोच रखने वाले पसंद नहीं हैं। जो लोग महिलाओं को एक सांचे में फिट करने का प्रयास करते हैं उन्हें वह पसंद नहीं करतीं। अकीरा, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं टीना के मुताबिक संकुचित सोच वाले छोटी ड्रेस या छोटे बाल रखने वाली किसी लड़की के बारे में यह राय बना सकते हैं कि वह संस्कारी नहीं है। ऐसे लोग परिधान के आधार पर किसी महिला को मूल्यों में विश्वास नहीं करने वाली करार दे देते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि मैं सांवली हूं तो मुझे मीडिया में उतनी तवज्जो नहीं मिलेगी जितनी किसी गोरी अभिनेत्री को मिलती है। नई सीरीज डेट गोन रॉन्ग का हिस्सा बनीं अभिनेत्री ने कहा, मैंने अपने हर शो या फिल्म के जरिए मिथकों को तोड़ने का प्रयास किया है। सांवली होने के बावजूद मैं इस तरह के शो का हिस्सा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें