फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के नुकसान के बाद भी अजय देवगन ने फिर लिया ये बड़ा फैसला, पड़ सकता है महंगा

Sat, 22 Dec 2018 05:39 PM IST
अरविंद अरविंद न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ajay Devgan
विज्ञापन

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन इस समय कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वे इस समय इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' कर रहे हैं। बहरहाल, इस बीच एक और खबर सामने आई है कि वह एक फिल्म को प्रोड्यूस भी करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'द बिग बुल' होगा। अजय देवगन ने इसे पहले 'शिवाय' प्रोड्यूस की थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । अब देखते है यह फिल्म क्या धमाल करती है लोगों के बीच।

विज्ञापन


क्या है 'द बिग बुल' फिल्म की कहानी
'द बिग बुल' फिल्म की कहानी  कुख्यात स्टॅाक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को कुक्की गुलाटी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के हीरो कि तलाश जारी है।

आपको बता दें, 1992 में सबसे बड़ा स्टॉक घोटाला हुआ था। उस घोटाले का मास्टरमाइंड और कोई नहीं हर्षद मेहता था। हर्षद मेहता पर करीब 27 क्रिमिनल चार्जेस थे जिनमें से वो केवल 4 में दोषी पाया गया था। इस घोटाले के सामने आने से पहले हर्षद मेहता को 'बिग बुल' कहा जाता था। हर्षद मेहता की मौत 2001 में हो गई थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अजय देवगन इस समय इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' कर रहे हैं। ये फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 'सिंघम' के साथ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें