बेशक कंगना की 'तीखी' जुबान उन्हें कई बार परेशानी में डाल देती है, लेकिन अवनीत कौर को उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा भायी है। अवनीत ने इसी चीज को लेकर कंगना की खूब तारीफ की है।
अभिनेत्री अवनीत कौर अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज यह फिल्म रिलीज हो गई है। अवनीत इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। बता दें कि इस फिल्म को कंगना रणौत ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में अवनीत ने कंगना की दिल खोलकर तारीफ की है। साथ ही यह भी बताया कि वह एक्ट्रेस की किस खूबी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
खुद को समझती हैं खुशकिस्मत
बेशक कंगना की 'तीखी' जुबान उन्हें कई बार परेशानी में डाल देती है, लेकिन अवनीत कौर को उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा भायी है। अवनीत ने इसी चीज को लेकर कंगना की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, अवनीत ने यह भी कहा कि जिंदगी में कंगना का साथ पाकर वह खुद को खुशकिस्मत समझती हैं। कंगना के विनम्र स्वभाव के बारे में बात करते हुए अवनीत ने कहा कि वह बहुत प्यारी इंसान हैं। अवनीत के मुताबिक कंगना ने बहुत गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें परिवार के सदस्य जैसा अहसास कराया।
इस ओटीटी पर हुई है रिलीज
वहीं कंगना रणौत भी एक बातचीत के दौरान अवनीत के हुनर की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैं अवनीत के साथ फिर से काम करना चाहूंगी। हालांकि, मैंने उनके साथ किसी तरह का तीन-फिल्मों वाला करार नहीं किया है, जैसा कि इंडस्ट्री में किसी भी नए स्टार के साथ यह सामान्य बात है।' कंगना का कहना है कि वह किसी की जिंदगी पर कंट्रोल नहीं रखना चाहती हैं न ही यह चाहती हैं कि कोई उनके सामने झुके। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इसे रोकना चाहती हूं क्योंकि इन सभी तरीकों ने इंडस्ट्री को नेगेटिव जगह बना दिया है।' बात 'टीकू वेड्स शेरू' की करें तो यह आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
Golmaal 5: रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे शरमन जोशी? एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा