जियो सिनेमा की फिल्म तिकड़म की विशेष स्क्रीनिंग लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इसे खास तौर पर आईएएस, आईपीएस और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों दिखाया जाएगा।
फिल्म तिकड़म ने हाल ही में जियो सिनेमा पर दस्तक दी है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। 23 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रीनिंग लखनऊ के एक प्रसिद्ध स्कूल में होने वाली है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सैवियो शेनॉय, श्वेता शर्मा आंचलिया ने किया है। तिकड़म पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि के बीच एक पिता और उसके बच्चों के बीच के मार्मिक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की कहानी और इसके सितारों की अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है।
Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म