फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राग देश' का टीजर आउट, पार्लियामेंट में रिलीज होगा ट्रेलर

Fri, 23 Jun 2017 05:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'राग देश'
विज्ञापन
कुणाल कपूर की आने वाली फिल्म 'राग देश' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके टीजर को आज रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ पहली बार दिखाया गया। इस फिल्म को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायरेक्टर तिग्मांशु धूनिया डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसका ट्रेलर 28 जून को पार्लियामेंट में रिलीज किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म का ट्रेलर पार्लियामेंट में रिलीज होगा।
विज्ञापन


कुणाल कपूर, अमित साथ और मोहित मारवाह की फिल्म 'राग देश' इंडियन नेशनल आर्मी के तीन अधिकारियों कर्नल प्रेम सेहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो और मेजर जर्नल शाह नवाज खान की कहानी है।

'राग देश' वर्ल्ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर बनी है। मोहित मारवाह की ये दूसरी फिल्म है। उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन


'राग देश' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है और इसी दिन मोहित के कजिन अर्जुन और मामा अनिल कपूर की फिल्म 'मुबारकां' रिलीज हो रही है। बता दें कि मोहित अनिल कपूर की बहन के बेटे हैं। 'मुबारकां' में अर्जुन के अलावा अनिल भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें