बता दें कि वेब सीरीज ‘गर्मी’ के टीजर को सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज शेयर किया गया है। इस सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “इस अप्रैल गर्मी का एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार रहें! गर्मी अरविंद शुक्ला की कहानी है, जो एक सिविल सर्वेंट बनने की आकांक्षाओं के साथ अपने होमटाउन से बाहर निकलता है, लेकिन कॉलेज की राजनीति, पावरप्ले और अपराध की दुनिया का सामना करता है। गर्मी जल्द ही केवल सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होगी।
बेहद शानदार है टीजर
पुलिस वर्सेज विद्रोही के तिग्मांशु धूलिया के लहजे का सार रखते हुए सीरीज की शुरुआत अरविंद शुक्ला के कैरेक्टर के साथ होती है जो पहले दिन कॉलेज जाता है और जब सीनियर्स उसकी रैगिंग करने की कोशिशकरते हैं तो वह उनकी पिटाई कर देता है और कहता है कि परिचय करना है तो प्यार से करो ना। कहानी के साथ आगे बढ़ते हुए, शुक्ला सभी मुश्किलों से लडता है और यूनिवर्सिटी का हीरो भी बन जाता है। इसके बाद वह राजनीति में शामिल होने की योजना बनाता हैं। इस दौरान उसके सामने कई ऐसी सिचुएशन आती हैं तो काफी इंटरेस्टिंग हैं। सीरीज के टीजर को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि ये कितनी शानदार हो सकती है।
सीरीज में ये स्टार्स आएंगे नजर
वहीं, इस सीरीज को स्वरूप संपत और हेमल अशोक ठक्कर ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में मुकेश तिवारी, विनीत कुमार, पंकज सारस्वत, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव, पुनीत सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुष्का कौशिक, दिशा ठाकुर, धीरेंद्र गौतम सहित कई और कलाकारों ने अहम भूमिका निभाते हुए शानदार रोल निभाया है।
यह भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने निकाल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बड़ी कमी, बयान से फिर मचेगा तहलका!