फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में रिलीज हुआ तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'राग देश' का ट्रेलर

Thu, 29 Jun 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'राग देश' फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म 'राग देश' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर संसद में रिलीज किया गया। ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म का ट्रेलर संसद में रिलीज हुआ है।
विज्ञापन


कुणाल कपूर, अमित साथ और मोहित मारवाह की फिल्म  'राग देश' 1945 में हुए मशहूर रेड फोर्ट ट्रायल्स पर बेस्ड है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इंडियन नेशनल आर्मी के तीन अधिकारी कर्नल प्रेम सेहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो और मेजर जर्नल शाह नवाज खान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में भारत को आजाद कराने की जंग लड़ते हैं और कैसे अंग्रेज उन पर हत्या मुकदमा चलाते हैं।

'राग देश' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है और इसी दिन मोहित के कजिन अर्जुन और मामा अनिल कपूर की फिल्म 'मुबारकां' रिलीज हो रही है। बता दें कि मोहित अनिल कपूर की बहन के बेटे हैं। 'मुबारकां' में अर्जुन के अलावा अनिल भी मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना ये होगा कि इस टक्कर में कौन बाजी मार जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें