मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' का जब से ट्रेलर आया ये तभी से ये फिल्म विवादों में आ गई है। इस फिल्म में इमरजेंसी के समय को दिखाया गया है। इस वजह से कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है।
'इंदु सरकार' में इंदिरा गांधी और संजय गांधी के अलावा दिल्ली के पूर्व एमपी जगदीश टाइटलर के भी किरदार को दिखाया जाएगा।
विवादों से बचने के लिए जगदीश टाइटलर ने मधुर भंडारकर से फिल्म के लिए इमरजेंसी पर की गई रिसर्च के बारे में सवाल किए हैं। 'इंदु सरकार' के ट्रेलर में जगदीश टाइटलर की तरह दिखने वाला एक किरदार नजर आ रहा है इसलिए उन्होंने कहा है कि अगर उनके करैक्टर की डार्क साइड नहीं दिखाई गई है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन अगर ऐसा है तो टाइटलर ने डायरेक्टर से इसमें सुधार करने को कहा है।
ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने फिल्म पर हंगामा मचाया हो। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'ये एक स्पॉन्सर्ड फिल्म है। इसके पीछे कौन से संगठन और कौन से लोग हैं ये सभी जानते हैं। हम फिल्म में दिखाए गए झूठे वर्णन की कड़ी निंदा करते हैं।'
फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।