फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन को 5 हजार लोगों के सामने ट्रिब्यूट देंगे टाइगर श्रॉफ

Fri, 21 Apr 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
बॉलिवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में टाइगर अपने आदर्श माइकल जैक्सन को 5 हजार लोगों के सामने ट्रिब्यूट देते हुए नजर आने वाले है।
विज्ञापन


बता दें कि टाइगर माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का ये गाना 'बेपरवाह झुमेगा' दर्शकों को एक बार फिर माइकल जैक्सन की याद दिलायेगा।

'बेपरवाह झुमेगा' नाम के इस गाने को शूट करने के लिए 10 दिनों का समय लगेगा। जिसमें टाइगर माइकल जैक्सन के फेमस 'मून वॉक' वाले स्टेप को करते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि गाने में माइकल के यादगार स्टेप को कर टाइगर 'किंग ऑफ पॉप' को ट्रिब्यूट देने वाले है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गाड़ी में घूमते वक्त कैमरे में कैद हुए टाइगर और दिशा, देखें तस्वीरें

टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनके फैंस को इस बार उनकी इस फिल्म में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। टाइगर इस गाने में माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए दिखाई देंगे। टाइगर का कहना है कि उनके लिए ये स्टेप करना बेहद चैलेंजिंग है।

फिल्म को देखकर लग रहा है कि यह डांस और एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं। सब्बीर इससे पहले 'हीरोपंती' में टाइगर को डायरेक्ट कर चुके हैं।  मुन्ना माइकल' में टाइगर के साथ निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने आइडल माइकल जैक्सन के नक्शे कदम पर चल कर बड़ा सुपरस्टार बनना चाहता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें