नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर राजकुमार राव बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'ट्रैप्ड' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। एक बार फिर राजकुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
ये भ्ाी पढ़ें- 44 की उम्र में 'ओए ओए गर्ल' ने की दूसरी शादी, बेटे की उम्र है 24 साल
खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल के बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक दिखाई दी है।
ये भ्ाी पढ़ें- ऐश-अभिषेक की शादी को पूरे हुए 10 साल, देखें मेंहदी से लेकर शादी तक का एलबम
राजकुमार राव के इस लुक के लिए फिल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था। राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए 6 घंटे लगते थे। दिनेश विजान ने बताया कि राजकुमार ने इस रोल के लिए अपना बॉडी पॉस्चर और आवाज तक बदल ली।
इतना ही नहीं राजकुमार ने अपने शरीर पर टैटू भी गुदवाए। राजकुमार राव ने अपने लुक के बारे में बताते हुए कहा कि मेकअप के दौरान वो पसीने से भीग जाते थे। लेकिन ये रोल करने में उन्हें काफी मजा आया। रोल छोटा है लेकिन दमदार है।
फिल्म के ट्रेलर में देखें झलक...