फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म की शूटिंग, डेब्यू को तैयार एल्विश यादव; अहम किरदार में होंगी नुसरत और पश्मीना

Sun, 02 Aug 2026 09:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff: रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग फिल्म में टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा अहम किरदार में होंगे। इसमें ऋतिक रोशन की बहन भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक रेमो डिसूजा एक नई फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इसमें लीड एक्टर के तौर पर टाइगर श्रॉफ होंगे। उनके साथ इस फिल्म में नुसरत भरूचा फीमेल लीड रोल में होंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav
अहम रोल में होंगे पश्मीना और एल्विश
इस फिल्म से एल्विश यादव बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। खबर यह भी है कि ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन भी इस फिल्म में नजर आएंगी। 
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में होंगे। 

कौन है निर्माता?
यह फिल्म आगाज एंटरटेनमेंट, वीजे फ्रेम फिल्म्स और इंसोम्निया फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर विक्की जैन के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अपने नए लॉन्च किए गए बैनर, वीजे फ्रेम्स के तहत प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।

पश्मीना रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम pashminaroshan
प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे विक्की
बिग बॉस में अपने काम और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति के तौर पर टीवी दर्शकों के बीच पहचाने जाने वाले विक्की ने हाल ही में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखने की घोषणा की। यह फिल्म वीजे फ्रेम्स का पहला प्रोजेक्ट होगी।
विज्ञापन

रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@remodsouza
टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार 'बागी 4' में देखा गया था, जो उनकी हिट एक्शन फ्रेंचाईजी का लेटेस्ट चैप्टर है। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में थे।

नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
वहीं, नुसरत भरूचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर 'उफ ये सियापा' में सोहम शाह के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें