इस गाने में टाइगर अपनी आवाज और डांस का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। गाने में टाइगर तारा सुतारिया संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। एआर रहमान के संगीत से सजा यह गाना लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब टाइगर ने कोई गाना गया है। इससे पहले टाइगर ने पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर अपना पहला सॉन्ग रिलीज किया था। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था।
बता दें कि टाइगर जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 में दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया दिखेंगी। इससे पहले दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुके हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। हीरोपंती 2 को ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इससे पहले वह बागी 3 का भी निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म कोरोना महामारी से पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।