फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ को इस बात का है फोबिया, सोचकर भी लगता है डर; छुटकारा पाने के लिए थेरेपी लेने की सोच रहे

Tue, 31 Mar 2026 09:48 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff: फिल्मों में अपने स्टंट से लोगों को हैरान करने वाले टाइगर श्रॉफ को ऐसा करने से लगता है डर। जानिए टाइगर को किस चीज की है फोबिया…
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ की गिनती इंडस्ट्री के एक्शन एक्टर्स में से होती है। वो जबरदस्त स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब टाइगर ने भी अपने एक डर के बारे में बात की, जो उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज से बिलकुल अलग है। टाइगर का मानना है कि असल जिंदगी में उन्हें इस एक काम से बहुत डर लगता है और वो इससे निपटने के लिए थेरेपी लेने की भी सोच रहे हैं।

एक बुरे अनुभव ने पैदा किया डर

विज्ञापन

लिली सिंह के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया कि उन्हें एयरोफोबिया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें हवाई यात्रा से डर लगता है और वे इससे निपटने के लिए थेरेपी लेने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दरअसल एक थेरेपिस्ट के पास जाने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि मुझे एयरोफोबिया है।

कुछ साल पहले मैं एक बहुत ही टर्बुलेंट फ्लाइट में था और टर्बुलेंट फ्लाइट पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं होता, है ना? मैं क्या करूं? तब से, जब भी मुझे फ्लाइट में चढ़ना होता है, तो मुझे कुछ दिन पहले से ही घबराहट होने लगती है। पता नहीं क्यों, मैं अभी तक इससे उबर नहीं पाया हूं।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कई पायलटों से भी कर चुके हैं बात
हालांकि, टाइगर ने माना किया हवाई यात्रा सबसे सुरक्षित यात्राओं में से एक है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि हवाई यात्रा परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन है। मैंने कई पायलटों से बात की है, जिन्होंने कहा कि टर्बुलेंस कुछ और नहीं बल्कि ऊबड़-खाबड़ सड़कों जैसी होती है। वे मुझे यही उदाहरण देते रहते हैं।

लेकिन मेरे दिमाग को यह कौन समझाएगा? जब ऐसा होता है, तो कहानी बिल्कुल अलग होती है। काश, मेरा इस पर कंट्रोल होता। मुझे अपने शरीर के हर हिस्से को कंट्रोल करना अच्छा लगता है। मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि मैं क्या कर रहा हूं।

जीवन के और पहलुओं पर भी असर करती है ज्यादा सोचने की आदत
अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि अत्यधिक सोचने की आदत उनके जीवन के अन्य पहलुओं पर भी असर डालती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह बहुत निराशाजनक होता है, क्योंकि मैं कई बार बहुत कन्फ्यूज हो जाता हूं और कोई भी फैसला नहीं ले पाता। यहां तक कि अपने दिन की योजना बनाने को लेकर भी ताकि मैं अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकूं।

विज्ञापन

'बागी 4' - फोटो : x
इन फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर
हलांकि, टाइगर श्रॉफ को अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीन करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में ऐसा करके दिखाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई ‘बागी 4’ में नजर आए थे।

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उनकी आगामी फिल्मों में ‘लग जा गले’ और ‘वज्र’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें