फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार, फायरिंग की घटना के बाद जाना हाल; तीन आरोपी मुंबई रवाना

Tue, 20 Oct 2026 05:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार उनसे मिलने पहुंचे। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने अभिनेता का हालचाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, इस मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस अपनी हिरासत में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।
विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ से मिले आशीष शेलार
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टाइगर काले रंग की बनियान पहने नजर आ रहे हैं। वह शेलार और वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए आशीष शेलार ने लिखा, 'जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें हिम्मत मिले और वह जल्द ठीक हों, यही कामना करता हूं।'
विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया
तीन आरोपियों को मुंबई लेकर जा रही पुलिस
इस बीच, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। स्थानीय अदालत ने पुलिस को आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लेकर जा रही है।

मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों से विस्तार से पूछताछ किए जाने की उम्मीद है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें आरोपियों की क्या भूमिका थी।
विज्ञापन

फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ - फोटो : X
क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की। इस घटना में टाइगर को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई थी।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को ट्रेन में सफर करते समय पकड़ा गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें