फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: लॉस एंजिल्स प्रीमियर में शामिल होगा मार्वल का ये एक्टर, पहनना होगा पारंपरिक भारतीय कपड़े; जानें मामला

Tue, 20 Oct 2026 04:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Premiere: फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में कई बड़े नामों के शामिल होने की चर्चा है। जानिए कौन से सितारे इस खास मौके के गवाह बन सकते हैं। 
विज्ञापन
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 'रामायण' फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स 27 अक्टूबर को रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन


कौन से सितारे होंगे शामिल?
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेडपूल एंड वूल्वरिन के अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स फिल्म की रिलीज से पहले रखी गई एक खास स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। इस प्रीमियर को दिवाली की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मेहमानों से लाल रंग के पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। रयान रेनॉल्ड्स को भी इस ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगी। फिल्म को 3डी में दिखाया जाएगा। इस खास स्क्रीनिंग में करीब 945 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें हॉलीवुड की कई हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को दुनिया के 125 देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है। लॉस एंजिल्स में होने वाला यह प्रीमियर फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें